डाड़ी मुखिया ने उपायुक्त को सौपा पत्र
Feb 12, 2026 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो ने हजारीबाग उपायुक्त को पत्र लिखकर साबुन बनाने के लिए भवन और मशीन लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष पहले डीएमएफटी मद से दो योजनाएँ शुरू करने की मांग की गई थी, जिसमें साबुन बनाने की मशीन और पुस्तकालय भवन शामिल था, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो ने हजारीबाग उपायुक्त को पत्र देकर डाड़ी पंचायत में साबुन बनाने के लिए भवन और मशीन लगाने की मांग किया है। मुखिया लखनलाल महतो ने कहा कि 3 वर्ष पहले डीएमएफटी मद से डाड़ी पंचायत में दो योजना चालू करने की मांग किया था। जिसमें साबुन बनाने के लिए मशीन लगाने और पुस्तकालय भवन बनाने की मांग थी। जिसे अब तक कार्यरुप देने की योजना नहीं बना है। मांग पत्र में कहा कि भवन तो बन कर तैयार है पर साबुन बनाने की उपकरण नहीं लगाए गए हैं और न ही पुस्तकालय चालू किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


