कायस्थ महासभा ने उर्मिला देवी के निधन पर जताया शोक

Feb 20, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

कायस्थ महासभा ने उर्मिला देवी के निधन पर जताया शोक

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रामगढ़ द्वारा चित्रांश मनोज कुमार सिन्हा की माता और स्वर्गीय चौधरी भुवनेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी उर्मिला देवी के निधन पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट किया। जिलाअध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमने आज एक ममतामयी मां को खो दिया है। उनका जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। महासभा के सदस्य समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक व्यक्त करने वाले में रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, सुजीत कुमार सिन्हा पप्पु, आनंद कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, राजीव पामदत्त, रोहित वर्मा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद सिन्हा, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, रितेश रंजन, डॉ संजीव कृष्ण जमुवार, संतोष कुमार सिन्हा, सन्नी कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा सहित समस्त पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं परिवार के सदस्य प्रमुख हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।