डीडीसी ने डाड़ी प्रखंड के अधिकारियों कर्मियों को दिया आवश्यक निर्देश
हजारीबाग डीडीसी रिया सिंह ने गुरुवार को डाड़ी प्रखंड के बलसगरा और रबोध पंचायत में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बलसगरा मध्य विद्यालय, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद रबोध पंचायत के विभिन्न केंद्रों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग डीडीसी रिया सिंह ने गुरुवार को डाड़ी प्रखंड के बलसगरा और रबोध पंचायत में औचक निरीक्षण की। हजारीबाग डीडीसी ने बलसगरा पंचायत में बलसगरा मध्य विद्यालय का निरीक्षण की। इसके बाद अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास और मोरसेरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण की। जबकि रबोध पंचायत अंतर्गत तिलैया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान मंदिर और पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद डीडीसी ने डाड़ी प्रखंड कार्यालय में बैठक कर प्रखंड अधिकारियों और कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय के कार्यों, विभिन्न लंबित योजनाओं व अद्यतन योजनाओं से संबंधित व अन्य अभिलेख पुस्तिकाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के मौके पर डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मो अली, नयन कुमार, राकेश श्रीवास्तव, एमओ पंकज कुमार, हेल्थ मैनेजर विजय कुमार, प्रकाश कुमार, सुधीर कुमार, विभिन्न पंचायत सचिव सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


