दामोदर- भैरवी संगम में मना गंगा दशहरा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

.. दामोदर की हुई पूजा व गंगा आरती .. दामोदर नद को बचाने व साफ रखने का लिया गया संकल्प रजरप्पा। निज प्रतिनिधि देव दामोदर नद बचाने के अभियान के तहत

दामोदर- भैरवी संगम में मना गंगा दशहरा

रजरप्पा। निज प्रतिनिधि। देव दामोदर नद बचाने के अभियान के तहत सोमवार को मां छिन्मस्तिका के संगम स्थल दामोदर - भैरवी नदी पर दामोदर बचाओ आंदोलन का आयोजन हुआ। गंगा दशहरा के पूज्य,पावन और पवित्र दिन केशुभ अवसर पर गंगा जी का भव्य पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान दामोदर को बचाने और साफ रखने का संकल्प लिया गया।आम लोगों से भी अपील की गई की नद की पवित्रता बरकरार रखे।अविरल एवं पवित्र रहकर हम सबों का कल्याण करती रहे ,की कामना के साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि दामोदर तथा भैरवी नदी की स्वच्छता एवं पवित्रता को हम,सब हमेशा बनाए रखें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक पंचम चौधरी, संजय प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज झा, पीयूष तिवारी नेपाल महतो, शिवप्रकाश, निहार रंजन, विजय प्रसाद, प्रदीप महतो, दिगंबर महतो, नीरज कुमार पाठक, बिनोद जायसवाल, मुकुल भारद्वाज, रंजिता, प्रमोद कुमार प्रजापति, पॉपेश पांडा, शुभाशीष पांडा,भारद्वाज हरेंद्र कुमार सिंह, बिनोद लाल खन्ना, महेंद्र सिंह, अर्जुन साहनी, विक्की कुमार, राहुल, निषाद, स्नेहलता चौधरी, दिलचंद महतो, रोहित सिंह, रत्नेश कुमार, ज्योत्सना, पूनम, हर्षिता, सुरभि कुमारी, गुरुपद समेत कई मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।