दामोदर बचाओ आंदोलन की बैठक सम्पन्न, 25 मई को रामगढ़ में होगा भव्य गंगा दशहरा पूजन का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

दामोदर बचाओ आंदोलन की बैठक सम्पन्न, 25 मई को रामगढ़ में होगा भव्य गंगा दशहरा पूजन का आयोजन रामगढ़,निज प्रतिनिधि झारखंड में दामोदर नद के जल को स्वच्छ और

दामोदर बचाओ आंदोलन की बैठक सम्पन्न, 25 मई को रामगढ़ में होगा भव्य गंगा दशहरा पूजन का आयोजन

रामगढ़,निज प्रतिनिधि । झारखंड में दामोदर नद के जल को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2004 से चलाए जा रहे दामोदर बचाओ आंदोलन के तहत आज रामगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक नई सराय रामगढ़ स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम में गोविंद पी मेवाड़ कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनसुल सारण उपस्थित हुए । बैठक में बताया गया कि वर्ष 2004 में झारखंड की जीवन रेखा दामोदर नद का जल अत्यधिक प्रदूषित एवं पीने योग्य नहीं था, वर्ष 2004 से लगातार जनजागरूकता अभियान, नदी संरक्षण कार्यक्रम , वैज्ञानिक तरीके से जल परीक्षण और सामाजिक सहभागिता आंदोलन के कारण आज इसकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

आंदोलन के प्रमुख प्रेरणास्रोत सरयू राय जी के नेतृत्व में यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।