ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गोला में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही

गोला में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही

गोला के भुभुई कोराम्बे गांव में रविवार दोपहर 4.30 बजे के करीब बुंदाबांदी के बीच अचानक आए चक्रवाती तूफान से भारी तबाही मच गई। आधे घंटे में तीन घरों छप्पर उड़...

गोला में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 28 May 2018 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला के भुभुई कोराम्बे गांव में रविवार दोपहर 4.30 बजे के करीब बुंदाबांदी के बीच अचानक आए चक्रवाती तूफान से भारी तबाही मच गई। आधे घंटे में तीन घरों छप्पर उड़ गए। मलबे में दब कर कई व्यक्ति समेत दो मवेशी घायल हो है। लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हेसापोड़ा पंचायत के भुभुई में दोपहर के समय भीषण गर्मी के वजह कर लोग अपने घरों में थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और देखते ही देखते चक्रवाती तूफान ने गांव को घेरे में ले लिया। तुफान से धीरेन बेदिया, कुंती देवी व करमु बेदिया के घरों की ढसबेस्टेस सीट व दिवार धराशायी हो गया। घर की दीवार गिरने से परिवार के कई सदस्य समेत मवेशी घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चक्रवाती तूफान इतना भीषण था कि जब तक तुफान का जोर रहा लगा कि जिंदगी बचना मुश्किल है। अचानक मकान के छप्पर उड़ गए और सभी खुले आसमान के नीचे आ गए। समझ में नहीं आ रहा था किया करें, सबों को अपने जान की पड़ी थी। करमु बेदिया का कहना है कि उपर वाले का शुक्र है कि जिंदगी बच गई। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई देर सबेर हो जाएगी। पीड़ितों ने आपदा विभाग से मुआवजे की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें