Ramgarh News: साइबर सुरक्षा को लेकर कुजू पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान, रामगढ़
Ramgarh News: कुजू के पब्लिक हाई स्कूल में स्थानीय पुलिस ने विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के लिए जानकारी दी और 1930 साइबर हेल्पलाइन, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल आदि के बारे में बताया। विद्यार्थियों को अनजान लिंक और कॉल से सावधान रहने के लिए कहा गया।

Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। पब्लिक हाई स्कूल में गुरुवार को स्थानीय कुजू ओपी पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कुजू ओपी के अनि ओमकार पाल ने साइबर अपराध से बचने व सचेत रहने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को 1930 साइबर हेल्पलाइन, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर व सिटीजन फाइनेंशियल फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने, किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश के माध्यम से निजी व बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील की।
मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका गीतांजलि कुमारी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

