Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCyber Crime Team Busts Organized Fraud Gang in Ramgarh Two Arrested
पेज एक के लिए प्रस्तावित : 46.23 लाख रुपए अवैध लेन-देन का दो आरोपी गिरफ्तार

पेज एक के लिए प्रस्तावित : 46.23 लाख रुपए अवैध लेन-देन का दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

- रामगढ़ पुलिस ने साईबर ठगी गिरोह का किया खुलासा झारखंड, रामगढ़, क्राइम झारखंड, रामगढ़, क्राइम झारखंड, रामगढ़, क्राइम

Jan 22, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। साईबर अपराध थाना रामगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए साईबर ठगी के एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच में 46 लाख 23 हजार 901 रुपये के अवैध लेन-देन का पता चला है। मंगलवार को रूबी खातून उम्र लगभग 38 वर्ष पति मो० इसराफिल अंसारी, ग्राम जमुआ, पो० करमा, थाना मांडू कुज्जू जिला रामगढ़ ने साईबर अपराध थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि अबु तालिब, सरफराज उर्फ सोनु एवं अन्य लोगों ने गिरोह बनाकर उन्हें और उनकी तीन गोतनियों को धोखे में रखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि सभी के नाम से इंडियन ओवरसिज बैंक की मरार शाखा में खाते खुलवाए गए और एक-एक नया जियो सिम लिया गया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने विश्वासघात करते हुए उनके बैंक खाते और सिम अपने पास रख लिए और उनका दुरुपयोग कर साईबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह साईबर अपराध थाना प्रभारी चन्दन कुमार वत्स के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। विशेष जांच दल ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए साईबर अपराध थाना लाया। पूछताछ के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अबु तालिब और सरफराज उर्फ सोनु को गिरफ्तार किया गया। दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के क्रम में पीड़िताओं के बैंक खातों की गहन पड़ताल कराई गई। जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने असम और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में तथा बेटिंग ऐप के माध्यम से साईबर ठगी को अंजाम दिया। कुल 46 लाख 23 हजार 901 रुपये का अवैध लेन-देन होने की पुष्टि हुई है। - गिरफ्तार आरोपी अबु तालिब, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मो० कलाम उर्फ अब्बु कलाम निवासी जरियो थाना रजरप्पा और मो० सरफराज उर्फ सोनु उम्र करीब 27 वर्ष पिता मो० रियासत निवासी नईसराय बस्ती थाना एवं जिला रामगढ़। - बरामदगी जांच के दौरान पुलिस ने दो बैंक पासबुक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि साईबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फोटो 51 गिरफ्तार आरोपी