चैती दुर्गा पूजा को लेकर लबगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम
भुरकुंडा में शनिवार रात बासल के लबगा स्थित शिव शक्ति मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जोशी लाल महतो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिससे ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में आसपास के कई क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों ने योगदान दिया।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार रात्रि बासल के लबगा स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंच की कमान संभाल रहे जोशी लाल महतो म्यूजिकल ग्रुप खूंटी के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति कर ऐसा समां बांधा कि ग्रामीण पूरी रात मंत्रमुग्ध होकर डटे रहे। गायिका सिकंदर रूबी की मधुर आवाज और नृत्यांगना रूपाली की प्रस्तुति ने ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देखने कुरसे, बलकुदरा, बरघुटुवा, मेलानी, हरिहरपुर, अंबाकूचा, सुथरपुर, लेम, नेतुआ, चेतमा, बीचा, एतियातु, तालाटांड़ आदि क्षेत्र से काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे थे। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर साव, सचिव सह पूर्व उप मुखिया लालू महतो, पूर्व मुखिया जितेंद्र मुंडा, तुलसी राम, संतू साव, पिंटू कुमार, सुखदेव साव, खेमन साव, खीरोधर साव, अरुण, संता कुमार, रवि कुमार, राजेंद्र साव आदि ने योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


