Ramgarh News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ाया
Ramgarh News: पतरातू में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया है। शनिवार को, सहायक खनन पदाधिकारी ने डाडीडीह गांव में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर जब्त किया, जिसमें 100 घनफीट बालू लोड था। कार्रवाई के तहत ट्रैक्टर को थाना के सुपुर्द किया गया, और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। खनन विभाग की ओर से अवैध बालू के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सहायक खनन पदाधिकारी राहुल कुमार ने पतरातू पुलिस के सहयोग से पालू पंचायत के डाडीडीह गांव में छापेमारी कर एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया।
छापेमारी और जब्ती
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर करीब 100 घनफीट बालू लोड था। प्रारंभिक जांच में बालू का परिवहन बिना वैध दस्तावेज के किए जाने की बात सामने आई। कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टर को पतरातू थाना के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
आगे की कार्रवाई
खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बिना अनुमति बालू के परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर दो दिन पूर्व पतरातू पुलिस में बालू लगा हुआ चेक हाईवे ट्रक को पड़कर थाना ले आई है।
क्षेत्र में शिकायतें
साथ ही कागजात की जांच कर रही है। मालूम हो कि क्षेत्र में एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद नदियों से बालू उठाव किए जाने की लगातार शिकायत के सामने आ रही है। ट्रैक्टर और हाईवा से प्रतिदिन बालू लाद कर दर्जनों वाहन रांची के लिए रवाना होते हैं।


