ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़एसडीओ कार्यालय के समक्ष भाकपा माले का प्रदर्शन

एसडीओ कार्यालय के समक्ष भाकपा माले का प्रदर्शन

भाकपा माले रामगढ़ जिला कमेटी ने जन समस्याओं को लेकर एसडीओ कार्यालय के समक्ष सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। भाकपा माले के जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकले।...

एसडीओ कार्यालय के समक्ष भाकपा माले का  प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 20 Oct 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

- मुख्य मंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र भाकपा माले रामगढ़ जिला कमेटी ने जन समस्याओं को लेकर एसडीओ कार्यालय के समक्ष सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। भाकपा माले के जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकले। झंडा बैनर के साथ मुख्य मार्ग से मार्च करता प्रदर्शन कारी अनुमंडल कार्यालय पहुंचें। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारें बाजी किए। भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, देवकी नंदन बेदिया, लक्ष्मन बेदिया, हीरा गोप आदि ने संबोधित किए। वक्ताओं ने कहा कि इस लॉकडाउन के दौरान आम लोगों के कोरोना से बचाव की सुविधाएं नदारद रही। ऊपर से पुलिसिया दमन का सामना करना पड़ रहा है। जिले में खनिज संपदा, कल कारखाने व उद्योग होने के बावजूद हेमंत सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ गई है। महंगाई आम लोगों की बड़ी समस्या बनी हुई है। बेरोजगारी के कारण पलायन रुका नहीं है। प्रवासी मजदूरों की स्थिति सबसे बुरी है। ग्रामीण शहरी मजदूरों को काम नहीं मिलता है, भूमि दलाल पुलिस गठजाड़ से सक्रिय है। जमीन लूट का केंद्र थाना पुलिस बन गया है। अंचलों में प्रमाण पत्र से लेकर ऑनलाइन रसीद काटने तक भ्रष्टाचार का बाल बाला है। मनरेगा योजना धरे रह गए, मजदूरों के श्रम कानूनों का खात्मा और गरीबों को सही रूप में राशन सामग्री नहीं मिलना मुख्य मुद्दा है। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार भी गंभीर नही दिखती। हर गरीब को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग है। माले की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर देवानंद गोप, लक्ष्मण बेदिया, सरयू बेदिया, बिगेंद्र ठाकुर, लाल चंद बेदिया, रामवृक्ष, लाका बेदिया, राजेंद्र राम, कमल राम, चंद्रीका राम, त्रितियाल बेदिया, क्रांति देवी, बसंती देवी, धनमतिया देवी, सीमा देवी,रीता देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें