Ramgarh News: पतरातू और आसपास के क्षेत्र में दो दिनों से रूक रूक कर हो रही है बारिश,जन जीवन अस्त व्यस्त

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: --- पतरातू डैम का जल स्तर 1327 रेडियस लेवल, दो फाटकों से किया जा रहा जल निकासी --- पतरातू,निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में दो दिनो

Ramgarh News: पतरातू और आसपास के क्षेत्र में दो दिनों से रूक रूक कर हो रही है बारिश,जन जीवन अस्त व्यस्त

Ramgarh News: पतरातू और आसपास के क्षेत्र में दो दिनों से रूक रूक कर हो रही है बारिश,जन जीवन अस्त व्यस्त

--- पतरातू डैम का जल स्तर 1327 रेडियस लेवल, दो फाटकों से किया जा रहा जल निकासी ---

पतरातू,निज प्रतिनिधि।

पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में दो दिनों से रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से नदी नाले उफना गए हैं। खेत खलिहान भी लबालब भर गए। इस बारिश से पतरातू का स्टेशन रोड, ब्लॉक चौक और प्रखंड मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क के मुहाने पर जल जमाव होने से राहगीरों को दिक्कत हुआ। स्थानीय बाजारों में खरीददार कम पहुंचे। बारिश का असर बिजली पर भी दिखा। पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में घंटों बिजली कटी रही। दिनों भर बारिश होने से किसान परेशान रहे। लगातार बारिश होने की वजह से मवेशियों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर इस बारिश से पतरातू के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहा सहित गली-कूचों में पानी गया है。

--- पतरातू क्षेत्र में 48.5 एमएम हुई बारिश ---

पतरातू और आसपास के रूक रूक कर बारिश हुई है। जिससे क्षेत्र के छोटी-छोटी नदियों के अलावा नालों में उफान आ गया। जानकारी देते हुए बीएओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि पतरातू क्षेत्र में रविवार से लेकर सोमवार की सुबह तक 48.5 एमएम बारिश हुई है। जबकि पतरातू डैम का जलस्तर 1327 रेडियस लेवल है। जानकारी देते हुए पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के प्रशासक एसके पंडा और संपदा पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में डैम की सुरक्षा को लेकर इसके के दो फाटकों को तीन तीन इंच खोलकर जल निकासी किया जा रहा है। जबकि डैम में जलजमाव में वृद्धि हुई तो दोनों फाटकों को छह छह इंच खोलकर जल निकासी किया जाएगा। दूसरी ओर टोकीसूद और पतरातू रेलवे कॉलोनी के निकट दामोदर नद के जलस्तर में उत्तरोत्तर वृद्धि हुआ है।

फोटो - पतरातू 01-

पतरातू डैम के दो फाटकों को खोलकर किए जा रहे जल निकासी का दृश्य।

पतरातू 02 - पतरातू प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर हुए जल जमाव का दृश्य।

(नोट - न्यूज़ पढ़ कर भेजी गई है।)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पतरातू में कितने एमएम बारिश हुई है?
पतरातू क्षेत्र में रविवार से लेकर सोमवार की सुबह तक 48.5 एमएम बारिश हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: पतरातू और आसपास के क्षेत्र में दो दिनों से रूक रूक कर हो रही है बारिश,जन जीवन अस्त व्यस्त