ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़34 महिलाओं को गोवा ले जाने की थी साजिश, तस्करी का शक

34 महिलाओं को गोवा ले जाने की थी साजिश, तस्करी का शक

रामगढ़ जिले के गोला में सोमवार देर रात 34 महिलाओं समेत 52 लोगों को काम के बहाने गोवा ले जाने की साजिश विफल हो गई। इन्हें बस से ले जाने की तैयारी थी, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया...

34 महिलाओं को गोवा ले जाने की थी साजिश, तस्करी का शक
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 08 Sep 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ जिले के गोला में सोमवार देर रात 34 महिलाओं समेत 52 लोगों को काम के बहाने गोवा ले जाने की साजिश विफल हो गई। इन्हें बस से ले जाने की तैयारी थी, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बस में सवार सभी लोग सिल्ली और अनगड़ा इलाके के हंै। मुक्त कराए गए लोगों को यह भी पता नहीं है कि उन्हें कौन ले जा रहा था। ऐसे में इस मामले में तस्करी का संदेह पैदा हो रहा है। इस पूरे खेल का भंडाफोड़ ग्रामीणों की सजगता से हुआ।

सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची डीसी और पुलिस को इस मामले की जांच करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने ट्वीट कर सभी लड़कियों को सुरक्षा देते हुए सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड पुलिस ने भी अपने ट्िवटर हैंडल से रांची और रामगढ़ पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

बताया जाता है कि कोरांबे बुधबाजार में रात आठ बजे सभी को एक वाहन से ला-लाकर जमा किया जा रहा था। स्थानीय लोगों को इस पर संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल थाने को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार मुक्त कराए गए लोगों से जब पूछताछ हुई तो बताया गया कि उन्हें काम के लिए गोवा ले जाया जा रहा है पर वे यह नहीं बता पाए कि उन्हें कौन ले जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी इलाके में सक्रिय एक महिला दलाल ने दर्जनों युवतियों को दूसरे प्रदेशों में बेच दिया था। रात में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को बस से ले जाना संदेह पैदा कर रहा है। बस में मिले कागजात में कोरलिम मरीन एक्सपोर्ट्स गोवा के नाम से 40 महिलाओं के नाम दर्ज हैं। इसमें तीन महिलाएं 31 से 44 साल की है शेष सभी 18 से 23 साल के बीच की है। प्रशासन के आंकड़ों के हिसाब से 34 महिलाएं ही मिली है। वैसे स्थानीय लोगों को कहना है कि पुलिस को देख कई लड़कियां छुप गई। जिस बस से इन्हें ढोया जा रहा था वह गुमला की बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें