Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCongress Reorganization Meeting Held in Gola Block with MLA Mamta Devi
गोला में कोराम्बे पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन

गोला में कोराम्बे पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन

संक्षेप:

गोला प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में कोराम्बे पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लखेश्वर महतो ने की। विधायक ममता देवी ने कहा कि गोला कांग्रेस का गढ़ है और 92 पंचायत...

Sep 06, 2025 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कोराम्बे बाजार टांड़ के पास ग्रामीणों की बैठक मंडल अध्यक्ष लखेश्वर महतो की अध्यक्षता व गोला पश्चिम क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष गुलाम सरवन के संचालन में हुई। जिसमें कोराम्बे पंचायत कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन सृजन के प्रभारी विधायक ममता देवी ने शिरकत की। बैठक में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें निर्मल बेदिया अध्यक्ष, पार्वती देवी उपाध्यक्ष के अलावा 9 लोगों को महासचिव बनाया गया। विधायक ने कहा है कि गोला प्रखंड शुरु से कांग्रेस का गढ़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महागठबंधन सरकार के नेतृत्व में झारखंड का सर्वागिंण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में अब तक 92 पंचायत कमेटियों का गठन कर लिया है। पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए तन मन धन से जुटे हुए हैं। जल्द ही सभी पंचायतों में कमेटी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार संतोष, भीष्म बेदिया, बीगल करमाली, चमन बेसरा, राजदेव बेदिया, अरुण बेदिया, भोला चंद्र, महेश ठाकुर, सागर गोस्वामी, मनोज कुमार तिर्की, धनंजय नायक, मुरली घटवार, सहदेव रजवार, लखिंद करमाली, हीरालाल बेदिया, भोला बेदिया, कामेश्वर बेदिया, चिंता देवी व अन्य उपस्थित थे।