Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCongress Appoints Observers for Ramgarh District President Elections
कांग्रेस रामगढ़ जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक बने

कांग्रेस रामगढ़ जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक बने

संक्षेप:

रामगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। विधायक राजेश कच्छप, प्रदीप तुल्सियान और जयोति सिंह मथारु को इस समिति में शामिल किया गया है। यह समिति संगठन सृजन 2025 के...

Sun, 24 Aug 2025 09:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। कांग्रेस रामगढ़ जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर तीन पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इसमें विधायक राजेश कच्छप, प्रदीप तुल्सियान और जयोति सिंह मथारु शामिल हैं। तीन सदस्यीय कमेटी की देखरेख में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया के तहत संगठन सृजन 2025 के अंतर्गत कार्यक्रम शुरु करेंगे। बहुत जल्द तीन सदस्यीय कमेटी का रामगढ़ दौरा हो सकता है। तीन सदस्यीय कमेटी एआईसीसी पर्यवेक्षक के साथ मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पृर्व में 25 नेताओं की प्रतिनियुक्त झारखंड के लिए हुई है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार सभी को एक - एक जिला का प्रभार मिलेगा। पर्यवेक्षक के मनोनयन के बाद से ही जिलाध्यक्ष के लिए मत्था पच्ची शुरु होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिलाध्यक्ष के संभावित दावेदारों का कसरत शुरु होगा। पूर्व में ही नेताओं से इच्छुक पद के लिए आवेदन लिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या जिलाध्यक्ष बनने के लिए है। रामगढ़ जिला के बड़े कांग्रेसी नेताओं को अलग - अलग जिलों में पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके तहत सरदार बलजीत सिंह बेदी को पूर्वी सिंहभूम, शांतनू मिश्रा को धनबाद, विधायक ममता देवी को लातेहार, झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान को गुमला, शहजादा अनवर को रांची ग्रामीण, रियाज अंसारी को दुमका की जिम्मेवारी मिली है। सभी छह नेता रामगढ़ जिले के निवासी हैं। बहुत जल्द अपने - अपने आवंटित जिला में कूच करेंगे। नइकी ओर से संबंधित जिलों में संगठन सृजन का कार्यक्रम शुरु किया जाएगा।