मुस्कुराहटें संस्था ने किया रक्तदान
रजरप्पा में मुस्कुराहटें संस्था द्वारा रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। एक महिला का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्त की आवश्यकता थी। नवीन कुमार दांगी ने पहली बार रक्तदान किया और कहा कि हमें युवाओं को...

रजरप्पा। निज प्रतिनिधि मुस्कुराहटें संस्था अपने करें रक्तदान, दें जीवनदान अभियान के तहत क्षेत्र की लोगों को रक्तदान के प्रति निरंतर जागरूक कर रही है। रजरप्पा कोयलाचाल की एक महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था, जिसके कारण उनको रक्त चढ़वाने की आवश्यकता थी। इसी क्रम मे परिजनों ने मुस्कुराहटें संस्था से संपर्क किया। उनकी आवश्यकता पर मुस्कुराहटें संस्था की ओर से नवीन कुमार दांगी ने रामगढ़ सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया। छोटकी पोना निवासी नवीन कुमार दांगी ने कहा कि मुस्कुराहटें संस्था से प्रेरित होकर आज मैंने पहली बार रक्तदान किया है। जरूरतमंद हेतु रक्तदान कर अत्यंत ख़ुशी महसूस हो रही है। हम सभी युवाओं को निरंतर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। ताकि समय पर जरूरतमंद को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके। परिजन ने मुस्कुराहटें संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो 18 रजरप्पा 02 शुक्रवार को जरुरतमंद महिला के लिए रक्तदान करते नवीन।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


