Communist Party Celebrates 100 Years Strengthening Movement Against Current Challenges गोला में भाकपा-माले की बैठक में विभिन्न जनमुद्दों पर चर्चा, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCommunist Party Celebrates 100 Years Strengthening Movement Against Current Challenges

गोला में भाकपा-माले की बैठक में विभिन्न जनमुद्दों पर चर्चा

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के डभातू बिरसा नगर में गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर भाकपा-माले कार्यकताओं की बैठक शंकर मुंडा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 26 Dec 2024 11:35 PM
share Share
Follow Us on
गोला में भाकपा-माले की बैठक में विभिन्न जनमुद्दों पर चर्चा

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के डभातू बिरसा नगर में गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर भाकपा-माले कार्यकताओं की बैठक शंकर मुंडा की अध्यक्षता में की गई। संचालन सोहन बेदिया ने किया। इस मौके पर कम्युनिस्ट आंदोलन पर विस्तार से चर्चा करते हुए वर्तमान समय देश की चुनौतीयों का मुकाबला करने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पार्टी की सदस्यता व नवीनीकरण कार्य को तेजी से करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की हालत वर्तमान में ठीक नहीं है। जनमुद्दों के साथ भाजपा के खिलाफ निरंतर पर्दाफाश करते रहने की जरूरत है। भाजपा के शासनकाल में देश का संविधान भी खतरे में है। अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को अपमानित किया है। मनुस्मृति को थोपने की कोशिश की जा रही है। देवकीनंदन बेदिया ने बताया कि राज्य व्यापी जोहार झारखंड संकल्प पदयात्रा 2 जनवरी को गोला पहुंचने पर पूरे शहर में पदयात्रा निकाला जाएगा। मौके पर धनेश्वर बेदिया, लखीचरण भोगता, जीतू बेदिया, रंजीत बेदिया, झुमलाल मुंडा, जयंती देवी, पिंकी देवी, मानो देवी, बुधनी देवी, सुमंती देवी, फुलको देवी, ननकी देवी, राजू मुंडा, रुबी देवी, रागनी देवी, सोनी कुमारी, जितेंद्र मुंडा, कुंती देवी, पुनम कुमारी, तारो देवी, रुकमणी देवी, पारो देवी, रिझनी देवी, सीता देवी, पुनम देवी अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।