शहीद रघुनाथ महतो की 248वीं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम

Apr 05, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

- आदिबासि कुड़मी समाज ने उनके शहादत को किया याद झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

शहीद रघुनाथ महतो की 248वीं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम

रामगढ़, प्रतिनिधि। भारत के प्रथम संगठित जन विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 248 वीं पुण्यतिथि आदिबासि कुड़मि समाज के प्रस्तावित केन्द्रीय कुड़मि भवन परिसर में मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम शहिद रघुनाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष की विस्तृत चर्चा हुआ। कार्यक्रम में आदिबासि कुड़मि समाज केंद्रीय अध्यक्ष मनोज महतो टिडुआर ने कहा कि वर्तमान समय में भी उनके द्वारा दी गई स्लोगन आपने गांव आपन राज दूर खेदा विदेशी राज आज भी प्रासंगिक है। साथ ही केंद्रीय कुड़मि भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष सुदर्शन महतो ने कहा कि हमें गर्व है कि अंग्रेजों के विरोध करने वाले प्रथम संगठित जन विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो के वंशज हैं।

साथ ही वक्ताओं ने जनगणना 2026 में जनजाति- कुड़मि,भाषा-कुड़मालि व धरम-सारना दर्ज करने पर जोर दिया। मौके पर आदिबासि कुड़मि समाज के केंद्रीय कोषाध्यक्ष पन्नालाल महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन महतो, प्रदेश अध्यक्ष मनसु महतो, दिल्ली प्रदेश सचिव कामेश्वर महतो, प्रदेश सह सचिव दिवाकर प्रसाद, केंद्रीय अनुशासन समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, केंद्रीय नेगाचारि प्रमुख कौलेशवर महतो, शंकर लाल प्रसाद, मनोज कुमार महतो, वीरेंद्र महतो, छुटु महतो, रामधन महतो, मनगोविंद महतो, भुवनेश्वर महतो, जयनंदन महतो, टेकलाल महतो, सेवालाल महतो, सुनील महतो, निरंजन महतो, पोखलाल महतो आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।