
आरसीएमयू ने केदला प्रबंधन को बीस सूत्री मांग पत्र सौपा
श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने सोमवार को केदला भूगर्भ परियोजना प्रबंधन को बीस सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों में प्रमोशन, सुरक्षा उपाय, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग शामिल है। शाखा...
केदला, निज प्रतिनिधि। श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने सोमवार को केदला भूगर्भ परियोजना प्रबंधन को बीस सूत्री मांग पत्र सौपा। यूनियन की ओर से मांग पत्र देने वालों में शाखा अध्यक्ष रवि रजवार, शाखा सचिव प्रभात कुमार राम, सुजीत कुमार, याकूब अंसारी, बिरजू राम, मदन चौधरी, मनोज कुमार, सीताराम महतो, बंसी महतो, शिवम कुमार साहू, रंजीत कुमार, सुनील डूग डूग, उमाशंकर पासवान, मदन सिंह, हैदर हुसैन, किशन मुंडा, मनोज सोरेन, रोमन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। यूनियन ने प्रबंधन से आरसीएमयू को शाखा कार्यालय आवंटन किया जाए, खनन विभाग में कार्य कर रहे कामगारों का प्रमोशन दिया जाए, एक ही पद पर पांच वर्षों से अधिक समय हो जाने और समय अवधि पूरा हो जाने वालों का प्रमोशन दिया जाए, इलेक्ट्रिकल कार्य का खतरा को देखते हुए इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर और इलेक्ट्रीशियन के कमी को अभिलंब पूरा किया जाए, रविवार को भी हॉस्पिटल खुला रखा जाए, सरफेस लाईट और कॉलोनी लाईट को पर्याप्त रखा जाए, आवश्यक और आपातकाल से जुड़े कामगारों को संडे ड्यूटी दिया जाए, तपेश्वर यादव माइनिंग सुपरवाइजर को प्रमोशन दिया जाए, कोल माइंस रेगुलेशन 2017 के अनुसार ओवरमैन रिपोर्ट बुक, फॉर्म डी रजिस्टर को अभिलंब उपलब्ध कराया जाए, कैप लैंप और फ्लेम सेफ्टी लैंप को प्रॉपर रिपेयर कराया जाए, फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराया जाए, रामप्रवेश भुंइया क्लर्क का प्रमोशन दिया जाए, खदान के सभी पंप नियमित रूप से चलाया जाए सहित अन्य मांगे शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




