क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण खबर : झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट कुजू के आधा दर्जन लोग पहुंचे दिल्ली

क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण खबर : झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट कुजू के आधा दर्जन लोग पहुंचे दिल्ली

संक्षेप:

- कोयला सचिव के साथ हुई बैठक, गिरिडीह सांसद की मौजूदगी में होगी अहम वार्ता झारखंड, रामगढ़, कुजू झारखंड, रामगढ़, कुजू

Oct 16, 2025 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

कुजू, निज प्रतिनिधि। झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट कुजू के आधा दर्जन लोग कोल सेक्रेट्री के साथ वार्ता करने कोयला मंत्रालय पहुंचे। इसमें अध्यक्ष काशीनाथ महतो, राजेश प्रसाद, धनंजय सिंह, आलोक पांडेय, मुकेश अगरिया व कृष्णदेव तिवारी शामिल हैं। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की मौजूदगी में कोयला कारोबारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से कोयला सचिव विक्रम देव दत्त के पास रखा गया। कोयला व्यापारियों के प्रतिनिधि के रूप में ऋषभ जैन व संदीप केडिया इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित थे। कोल सचिव के साथ हुई चर्चा बहुत ही सकारात्मक और उत्साहजनक रही। मामले को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से भी चर्चा के दौरान इस मुद्दे से पूरी तरह अवगत कराया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में यह बताया गया कि अंतिम निर्णय और परिणाम की उम्मीद डायरेक्टर मार्केटिंग मुकेश चौधरी के जापान यात्रा से लौटने के बाद, अगले 2 से 3 दिनों में की जा सकती है। बैठक के दौरान प्रस्ताव रखा गया कि अंतिम निर्णय आने तक जारी की गई नई नीति को स्थगित रखा जाए, क्योंकि इसका कोयला उठाव प्रक्रिया और नीलामी भागीदारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कोल सचिव ने गंभीरता से सुनने के बाद आश्वासन दिया कि इस विषय पर स्वयं अपने कार्यालय में चर्चा कर आवश्यक कदम उठाएंगे। इस अधिसूचना के संबंध में संभावित समाधान पर भी विचार करेंगे। उन्होंने कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद से चर्चा की है। वे इस नीति को वापस लेने के पक्ष में हैं। कोल सेक्रेट्री के साथ वार्ता के बाद कोयला कारोबारियों में उत्साहपूर्ण माहौल कायम हुआ है। फोटो कुजू 01 कोयला सचिव को कोयला कारोबारियों की समस्या से अवगत कराते खबर पढ़कर भेजी गई है।