ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़एफडीआई से खतरे में कोल इंडिया का अस्तित्व : शंकर

एफडीआई से खतरे में कोल इंडिया का अस्तित्व : शंकर

केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग एरिया के क्षेत्रिय सचिव शंकर सिंह ने कहा कि सरकार...

एफडीआई से खतरे में कोल इंडिया का अस्तित्व : शंकर
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 06 Sep 2019 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को परेज परियोजना मे एफडीआई के विरोध मे पीट मीटिंग का आयोजन कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग एरिया के क्षेत्रिय सचिव शंकर सिंह ने कहा कि सरकार कोयला उद्योग का सौ फीसदी एफडीआई करने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है। इससे कोयला उद्योग में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारीयों के अधिकारों का हनन होगा। देश के कोयला उद्योग पर भी संकट छायेगा। केंद्र सरकार अपनी मनमानी पर उतर आयी है। एफडीआई से कोल इंडिया का अस्तित्व खतरे में आ गया है। राष्ट्रीयकरण के बाद कोयला मजदूरों पर सबसे बड़ा हमला है। केंद्र सरकार एफडीआई को वापस नहीं लेती है तो कोल इंडिया के मजदूर हड़ताल पर जायेंगे। सरकार की तानाशाही कोयला उद्योग में नहीं चलने दिया जाएगा। सरकार के हर हमले को भारतीय मजदूर संघ ने जवाब देने का काम किया है। सरकार के इस हमले को भी भारतीय मजदूर संघ करारा जवाब देगी। मजदूरो के हक और अधिकार के लिए हमारा संगठन हमेशा खड़ा रहा है और रहेगा। मौके पर सुरेश तिवारी, केके सिंह, पप्पू दुबे, सुवेश पवन, शिवनारायण साव, मनोज साव, रणविजय सिंह, केडी मिश्र, कासिम अंसारी, अरबिंद कुमार, मिथिलेश सिंह, जपना यादव, मनी देवी, शनिचरया देवा, अमरनाथ, बाबू मांझी, किशुन दास, तुलसी रविदास, नंदलाल राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें