ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़लपंगा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान

लपंगा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लपंगा पंचायत में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुखिया पूनम देवी, स्वच्छताग्री की टीम लीडर शोभा चौधरी और राजेश महतो कर रहे...

लपंगा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 30 Jul 2018 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लपंगा पंचायत में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुखिया पूनम देवी, स्वच्छताग्री की टीम लीडर शोभा चौधरी और राजेश महतो कर रहे थे। यह अभियान पंचायत भवन से लपंगा बस्ती होते हुए शिव मंदिर तक चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक से 31 अगस्त तक की अवधि में पंचायत को पुर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया। की। वहीं हाथों में तख्तीयां लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस अभियान में अखतरी बानो, बबीता देवी, नाजमा, गीता देवी, सरोज गजाला, महेंद्र बेदिया, कविता देवी, राजू प्रसाद, किरण देवी, रेखा देवी, सुमन देवी, अर्चना देवी, रुनकी देवी आदि शामिल थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें