ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सभी के सहयोग से होगा स्वच्छ शहर : अनमोल सिंह

सभी के सहयोग से होगा स्वच्छ शहर : अनमोल सिंह

छावनी परिषद उपाध्यक्ष अनमोल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। छावनी उपाध्यक्ष ने कहा कि हमलोग स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से जुटे...

सभी के सहयोग से होगा स्वच्छ शहर : अनमोल सिंह
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 15 May 2018 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

छावनी परिषद उपाध्यक्ष अनमोल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। छावनी उपाध्यक्ष ने कहा कि हमलोग स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से जुटे हैं। इसमें शहर वासियों का सहयोग अपेक्षित है। छावनी परिषद हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। अभियान में लेप्रोसी कॉलोनी के दर्जनों बच्चे और अभिभावक शामिल हुए। सभी ने सुभाष चौक से चट्टी बाजार तक झाड़ू लगाया। साथ ही इधर-उधर पर पड़े कचड़ों को डस्टवीन में डाला। आमलोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया गया। इसमें मुख्य रुप से वार्ड तीन पार्षद राजेंद्र नायक, समाज सेवी देवचरण पांडेय, रतु महतो, अशोक नायक, गीता देवी, शांति देवी, पार्वती देवी, बुधु राय, बढ़न राय आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें