ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़नगर परिषद उपाध्यक्ष ने मरार में किया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने मरार में किया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 09 मरार, पारगढा में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने 63 केवीए के बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन शुक्रवार को...

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने मरार में किया 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 11 Nov 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़, निज प्रतिनिधि । नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 09 मरार, पारगढा में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने 63 केवीए के बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन शुक्रवार को किया। पिछले कुछ दिनों से पारगढ़ा का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ था। जिससे मरार के लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो को दी थी। इसके बाद मनोज़ कुमार महतो के प्रयास से मरार में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जहां उपाध्यक्ष ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। मौके पर मनोज़ कुमार महतो ने बताया कि लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए हमलोग कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शिव शंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार साहू, सुजीत बेदिया, बबलू मिश्रा, सुरेन बेदिया, सुरेन्द्र राजवार, मिथिलेश, अजीत बेदिया, प्रदीप कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें