गिद्दी चर्च में क्रिसमस को लेकर प्रार्थना सभा आयोजित

Dec 25, 2025 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नार्थ वेस्ट जीईएल चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें गिद्दी और आस-पास के महीसी परिवारों ने भाग लिया। फादर ने प्रभु यीशु की प्रतिमा की पूजा की और उपस्थित लोगों ने प्रभु के जन्म पर गीत प्रस्तुत किए।

गिद्दी चर्च में क्रिसमस को लेकर प्रार्थना सभा आयोजित

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में गुरुवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिद्दी स्थित नार्थ वेस्ट जीईएल चर्च में क्रिसमस के प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गिद्दी, रेलीगढ़ा और आस पास के गांवों के दर्जनों महीसी परिवार शामिल हुए। सर्वप्रथम में फादर ने प्रभु यीशु की प्रतिमा को चरनी में किया। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना किया। फिर प्रार्थना सभा किया गया। प्रार्थना सभा के बाद उपस्थित महीसी परिवार के लोग प्रभु यीशु के जन्म पर गीत प्रस्तुत किया। प्रार्थना सभा में फादर सुधीर सोनावार, सुशील लकड़ा, पुपेन खलका, लेतारन लकड़ा, बुधराम खलको, सुशांत टोप्पो, सुरेश तिर्की, विजय, कल्लू, आनंद मसीह खलको उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।