ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन

भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को स्थानीय सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश...

भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 16 Jun 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ । प्रतिनिधि

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को स्थानीय सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। दो दिनों पहले भाजयुमो कार्यकर्ता नितेश ओझा के साथ भदानीनगर थाना प्रभारी ने मारपीट की थी। उसके विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। झारखंड सरकार की बेलगाम पुलिस प्रशासन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। बताया गया की सरकार अगर इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेती है तो भाजयुमो पूरे राज्य में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी। श्री ठाकुर ने बताया कि भदानीनगर ओपी थाना प्रभारी को जल्द से जल्द निलंबित नहीं किया गया तो आने वाला समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इस पुतला दहन में भाजयुमो प्रदेश कला प्रकोष्ठ की संयोजक कीर्ति गौरव, भाजपा के जिला मंत्री वसुद तिवारी, भाजपा नगर महामंत्री ऋषिकेश तिवारी, भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय जायसवाल, रोबिन गुप्ता, सुनील वर्णवाल, जिला मंत्री नीतीश कुमार, जिला मीडिल सह प्रभारी सजय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष तरुण साव, जिला खेल प्रकोष्ठ के धीरेंद्र कुमार महामंत्री अमित ठाकुर नगर मंत्री आकाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पांडेय, सुमित अग्रवाल इत्याति लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें