
असर : कार्यपालक पदाधिकारी ने रेलवे जोड़ा तालाब छठ घाट का लिया जायजा
संक्षेप: बरकाकाना में छठ पूजा की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। प्रशासन ने रेलवे जोड़ा तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया। कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने स्वच्छता और सुरक्षा की दिशा में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।...
बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजन की तिथि जैसे जैसे निकट आ रही है प्रशासनिक तैयारी भी जोर पकड़ने लगा है। 13 अक्टूबर के अंक में लोकप्रिय अख़बार हिन्दुस्तान में जलकुंभी से पटा है रेलवे जोड़ा तालाब छठ घाट शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसी के तहत नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने बरकाकाना क्षेत्र के मुख्य छठ घाट रेलवे जोड़ा तालाब का निरीक्षण किया। साथ ही स्वच्छता व पवित्रता का प्रतीक छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। वे अधिकारियों के दल के साथ वार्ड 23 व 24 के रेलवे जोड़ा तालाब का भ्रमण किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार के आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर जानकारी ली। साथ ही स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर छठ घाट पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित रूप से घाट की सफाई करने और सुरक्षा क़ो लेकर बस या पाइप से ब्रैकेटिंग करने के निर्देश दिए।। वहीं छठ पूजा के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि नगर परिषद छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने को तत्पर है। निरीक्षण में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन, नगर प्रबंधक राजीव रंजन, सुपरवाइजर रोशन ठाकुर, अनुराधा कुमारी, जमादार मोहम्मद मुमताज अंसारी, सफाई कर्मचारी कालेश्वर बेदिया, महेश राम, सुनील प्रजापति, राम गुरु उरांव, बसंत मोहन, गोविंद करमाली, दीपक, अरुण, मदन आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




