Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsChhath Festival Begins Devotees Observe 36-Hour Nirjala Fast in Giddi
गिद्दी कोयलांचल में 36 घंटा को निर्जला उपवास का व्रत छठ प्रारंभ, चौक चौराहों को लाइट से सजाया

गिद्दी कोयलांचल में 36 घंटा को निर्जला उपवास का व्रत छठ प्रारंभ, चौक चौराहों को लाइट से सजाया

संक्षेप:

गिद्दी, निज प्रतिनिधि।गिद्दी कोयलांचल में रविवार को खरना के साथ छठव्रतियों ने 36 घंटा का निर्जला उपवास व्रत शुरू

Mon, 27 Oct 2025 07:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में रविवार को खरना के साथ छठव्रतियों ने 36 घंटा का निर्जला उपवास व्रत शुरू किया। गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी और आस पास के गांव डांड़ी, कनकी, होसिर, चुंबा, हेसालौंग, रबोध, बलसगरा आदि गांवों में छठव्रतियों ने पास के जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर शाम को विधिवत खरना किया। फिर खीर और रोटी का प्रसाद वितरण किया। छठव्रतियों के खरना करने के बाद देर रात तक लोग एक दूसरे के घर में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। इधर डइ पूजा को लेकर गिद्दी और रेलीगढ़ा के बाजार में फल से लेकर छठ के सभी सामाग्री से बाजार भरे पड़े हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसे लेकर खरीददारों की भीड़ लगातार जुटती रही है। वहीं दूसरी तरफ युवा और समाजसेवियों ने छठ घाट और आने जाने वाले रास्तों की साफ सफाई करने में जुटे रहे। गिद्दी रेलीगढ़ा और गिद्दी सी में छठ घाट और जाने वाले रास्तों में तोरणद्वार से लेकर खूब नए-नए डिजाइन के बिजली की भी सजावट की गई है।