ठंड व शोक वातावरण के चलते बढ़ी श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ की तिथि

Jan 29, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़ के कैथा स्थित महादेव मंडा मंदिर में प्रस्तावित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ की तिथि में परिवर्तन किया गया है। बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि अत्यधिक ठंड और बुजुर्गों की मृत्यु के कारण महायज्ञ का आयोजन होली के बाद किया जाएगा, ताकि गांव का माहौल उत्साहपूर्ण हो सके।

ठंड व शोक वातावरण के चलते बढ़ी श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ की तिथि

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। कैथा स्थित महादेव मंडा मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ की तिथि में सर्वसम्मति से परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में बुधवार को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने की, जबकि बैठक का संचालन सचिव राजकुमार महतो की ओर से किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एकमत से विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गांव में अत्यधिक ठंड और हाल के दिनों में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के देहांत के कारण धार्मिक गतिविधियों में लोगों की सहभागिता प्रभावित हो रही थी।

गांव में शोक (छुतका) का माहौल बना हुआ था, जिसके चलते विधिवत पूजा-पाठ और महायज्ञ जैसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन वर्तमान समय में उपयुक्त नहीं था। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महायज्ञ का आयोजन होली पर्व के पश्चात किया जाएगा, ताकि गांव का वातावरण पुनः उत्साहपूर्ण और अनुकूल बन सके। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि अब श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 26 अप्रैल से बैठक में मंदिर कमेटी के संरक्षक मुकेश महतो, सुदर्शन महतो, सचिन महतो, राधा महतो, सह-कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल महतो, पानेश्वर महतो, बालमुखी महतो, बलदेव महतो, कुलदीप महतो, सत्येंद्र महतो, कैलाश महतो सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारीगण के अलावा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;