जलमीनार मरम्मती के लिए डीसी से मिली मुखिया
भुरकुंडा की मुखिया चंद्रावती ठाकुर ने रामगढ़ के डीसी से मुलाकात की और 10 से 15 खराब जलमीनारों की मरम्मती की मांग की। उन्होंने बताया कि विभागीय साइट बंद होने से पिछले पांच महीनों से मरम्मती का काम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों को गर्मी में कठिनाई हो रही है।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड स्थित इमलीगाछ पंचायत की मुखिया चंद्रावती ठाकुर ने मंगलवार को रामगढ़ ऋतुराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंचायत के खराब 10 से 15 जलमीनारों की मरम्मती की मांग की। उन्होंने डीसी को बताया कि विभागीय साइट के बंद होने के कारण करीब पांच माह से जलमीनारों की मरम्मती और मेंटेनेंस का काम नहीं हो पा रहा है। वहीं जलमीनारों के खराब रहने के कारण पंचायत के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मुखिया चंद्रावती ठाकुर ने इस संदर्भ में डीसी को पत्र भी सौंपा है। मुलाकात में हुई बात के संदर्भ में मुखिया ने बताया कि डीसी से उन्हें समाधान का आश्वासन मिला है।
इधर विभागीय साइट या उससे संबंधित पोर्टल के बंद रहने से कई पंचायतों में जलमीनारों की मरम्मती व मेंटेनेंस का काम नहीं हुआ है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। जनप्रतिनिधि इसे विभाग की घोर लापरवाही बता रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


