ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़अध्यक्ष शंकर बेदिया और सचिव बने रामफल बेदिया

अध्यक्ष शंकर बेदिया और सचिव बने रामफल बेदिया

बेदिया विकास परिषद झारखंड प्रदेश का तीन दिवसीय प्रथम राज्य महासम्मेलन सामुदायिक भवन बरकाकाना में बीते शनिवार को संपन्न हो...

अध्यक्ष शंकर बेदिया और सचिव बने रामफल बेदिया
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 12 Jun 2018 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बेदिया विकास परिषद झारखंड प्रदेश का तीन दिवसीय प्रथम राज्य महासम्मेलन सामुदायिक भवन बरकाकाना में बीते शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान बेदिया विकास परिषद झारखंड के 182 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें 25 महिलाओं को जिम्मेदारी सौपी गई हैं। सर्वसम्मति से केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया, सचिव रामफल बेदिया, कोषाध्यक्ष गोबिंद बेदिया, सचेतक संरक्षक देवकीनंदन बेदिया आदि चुने गए। कमेटी गठन के बाद सचेतक श्री बेदिया ने कहा कि बेदिया समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सबों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में व्याप्त अशिक्षा, अंधविश्वास, नशाखोरी आदि के खिलाफ समाज के लोगों को जागरूक बनाने के लिए निरंतर कार्यक्रम के आयोजन पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए प्रदेश भर सदस्यों को बेदिया समाज के पदाधिकारियों ने बधाई दी। मौके पर रामदयाल बेदिया, पांडेय बेदिया, गंगाधर बेदिया, शंकर बेदिया, लारा बेदिया, शिवनारायण बेदिया, नीता बेदिया, गीता देवी, मोती बेदिया, संजय बेदिया आदि मौजूद थे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें