लोजपा (रा) का मिलन समारोह का हुआ आयोजन
रामगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख नेताओं ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए महिलाओं और युवाओं को सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन जिला उपाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में वार्ड-4 परसोतिया पानी टंकी रोड में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता और संचालन गणेश पासवान ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव केवल पासवान, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनीता देवी और महिला नेत्री शालिनी सिन्हा उपस्थित रहीं।
महिलाओं और युवाओं की भागीदारी
इस दौरान श्याम चंद्रवंशी और राखी देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं व युवाओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नीतियों में आस्था जताया और पार्टी की सदस्यता ली। केवल पासवान ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। कहा कि पार्टी महिलाओं और युवाओं को जोड़ने का व्यापक अभियान चला रही है।
संगठन की मजबूती
जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से रामगढ़ जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम का समापन जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर रामदास पासवान, राजू सिंह, बिनु प्रसाद राय, पिंकी देवी, मधु देवी, रीता देवी, राधा देवी, चंदा देवी, कुंती देवी, सुलेखा देवी, दुलारी देवी, बसंती देवी, रेणु देवी, शिल्पा देवी, सरीता देवी, रानी देवी, रूपा देवी, सोनी देवी, रीना देवी, शंकुतला देवी, सविता देवी, रेखा देवी, तानिया कुमारी, शीतल कुमारी, दीपक कुमारी, शारदा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, करण कुमार, ऋषभ कुमार, बंटी कुमार, अमन कुमार, साहिल कुमार, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित थे।
पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


