Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCelebration of Jananayak Karpoori Thakur s 102nd Birth Anniversary in Ramgarh
कर्पूरी ठाकुर गरीबों के सच्चे मसीहा : प्रो पूर्णकांत

कर्पूरी ठाकुर गरीबों के सच्चे मसीहा : प्रो पूर्णकांत

संक्षेप:

रामगढ़ में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिका माया ठाकुर ने युवाओं को उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर पूर्णकांत कुमार ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर को गरीबों का मसीहा बताया। समारोह में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Jan 25, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला नाई समिति की ओर से भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती के अवसर पर स्टेप बाय स्टेप स्कूल के प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षिका माया ठाकुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उनके विचार और सिद्धांत समाज में समानता, न्याय और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रोफेसर पूर्णकांत कुमार ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, उन्हें अपनाकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। जिला संरक्षक राजेश ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं जिला सचिव लालचंद ठाकुर ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया। प्रोफेसर प्रणीत ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नायक थे और उनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम को जिला संरक्षक महेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, जिला सचिव लालचंद ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रणीत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नूतन आनंद ठाकुर, सुभाष ठाकुर, सुजीत ठाकुर, देवलाल ठाकुर एवं अंतू ठाकुर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव लालचंद ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष नूतन आनंद ठाकुर ने प्रस्तुत किया। समारोह में संरक्षक महेंद्र ठाकुर, अंतू ठाकुर, हीरालाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर, रूपलाल ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, डोमन ठाकुर, प्रतिम सेनगुप्ता, कौशल्या देवी, रेणुका प्रसाद, पूनम देवी, सुनीता देवी, माया ठाकुर, नूतन आनंद ठाकुर, डोली कुमारी, विनीता कुमारी, वीणा कुमारी, तनु कुमारी, अनु कुमारी, सविता कुमारी, बिंदिया यादव, अनूप ठाकुर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।