Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCelebration of Birsa Munda Jayanti and Tribal Pride Day by ABVP in Ramgarh
बिरसा मुंडा : जनजातीय गौरव दिवस पर लिया सेवा का संकल्प

बिरसा मुंडा : जनजातीय गौरव दिवस पर लिया सेवा का संकल्प

संक्षेप: रामगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भगवान वीर बिरसा मुंडा की जयंती और जनजाति गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की संस्कृति और स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

Sun, 16 Nov 2025 12:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामगढ़ इकाई ने भगवान वीर बिरसा मुंडा की जयंती और जनजाति गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुदीप कुमार महतो ने किया। सुबह कार्यकर्ता नगर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए, जहाँ पारंपरिक वंदना और माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई। अबुआ दिसुम, अबुआ राज और धरती आबा अमर रहें के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा जनजातीय स्वाभिमान, स्वतंत्रता संघर्ष और सामाजिक चेतना के सशक्त प्रतीक थे। युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में जनजाति गौरव दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान को याद किया। इसी दौरान झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दी गईं और झारखंड को शिक्षा, रोजगार व जागरूकता में आगे बढ़ाने का निश्चय दुहराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। मौके पर हिमांशु जी, यसपाल, सचिन, धीरज, पंकज और बिजेंदर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।