
शहर में दो दिवसीय पराक्रम दिवस का भव्य शुभारंभ
नामचीन सात स्कूल के प्रतिभागियों ने लिया भाग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रामगढ़, शहर प्रतिनिधि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को दो दिवसीय पराक्रम दिवस का शुभारंभ सुभाष चौक में हुआ। यह आयोजन भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया जा रहा है। प्रारंभिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुआ। इसका मुख्य विषय नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन, उनका पराक्रम, देशभक्ति, राष्ट्र-निर्माण में योगदान, रामगढ़ से नेताजी का ऐतिहासिक संबंध तथा स्वतंत्रता संग्राम रहा। कार्यक्रम के दौरान शहर वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। - सात प्रमुख विद्यालयों ने लिया भाग प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के सात प्रमुख विद्यालयों ने भाग लिया।
इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर, ज्ञान मंदिर परसोतिया और श्री कृष्ण विद्या मंदिर के विद्यार्थी शामिल थे। निर्णायक मंडली की भूमिका समाजसेवी स्रामिष्ठा दत्ता, भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के सहायक मानवविज्ञानी राज किशोर महतो और सहायक शोधकर्ता सुदीप्तो कुमार बेहेरा ने निभाई। प्रतियोगिता 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला। जिसमें शिक्षकगण एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। - दूसरे दिन समापन पर रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक आयोजन पराक्रम दिवस के दूसरे दिन 23 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे आर्मी कैंट, रामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे दुर्गा मंदिर परिसर में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के सहायक मानवविज्ञानी राज किशोर महतो के स्वागत भाषण से होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को माल्यार्पण, नेताजी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, वाद्ययंत्र प्रदर्शनी, राष्ट्रभक्ति गीत तथा छऊ नृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। - सांसद मनीष जायसवाल के हाथों होगा पुरस्कार वितरण पराक्रम दिवस 2026 के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मध्य रेलवे के डिवीजन ट्रैफिक मैनेजर राजहंस सिंह और रामगढ़ कैंट के गैरीसन इंजीनियर रोहित साठे की उपस्थिति रहेगी। अतिथियों की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




