
रामगढ़ इंटर महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस
रामगढ़ इंटर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख शिक्षकों ने किया। हिंदी विभागाध्यक्ष ने हिंदी के विकास पर प्रकाश डाला और इसे हमारी...
रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ इंटर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत संयोजक महेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्या डॉ. कंचन माला, व्याख्याता डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. एसके सिन्हा, प्रो. शहजादी खातून, प्रो. प्रीति झा और प्रो. पूर्णकांत कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश प्रसाद ने प्रस्तावना रखते हुए हिंदी के विकास क्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है और हमें इस पर गर्व करना चाहिए।

डॉ. संजय प्रसाद सिंह ने हिंदी को केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान और लोगों को जोड़ने का माध्यम बताया। प्रभारी प्राचार्या डॉ. कंचन माला ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और धरोहर है, इसके संरक्षण और प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वहीं प्रांत संयोजक महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी केवल दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे तकनीकी और चिकित्सा की भाषा बनाकर उन्नति के शिखर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी हिंदी बोलने में गर्व का अनुभव करें, न कि हीन भावना। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. पूर्णकांत कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रणीत कुमार ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. एस.के. सिन्हा, प्रो. शहजादी खातून, प्रो. प्रीति झा, प्रो. ललिता देवी, डॉ. शमीमा परवीन, डॉ. रागिनी कुमारी, प्रो. राजेश कुमार सिन्हा, प्रो. रश्मि सिन्हा, संगीता महतो, डॉ. रोहित वर्मा, प्रभास प्रताप राठौर, दीपक नायक, लखन लाल महतो, गोपाल राम, मोहम्मद सरफराज, संदीप करमाली, गुड़िया देवी, सानू देवी, किंतु देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




