ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सयाल दक्षिणी में सीसीटीवी से होगी निगरानी

सयाल दक्षिणी में सीसीटीवी से होगी निगरानी

सयाल दक्षिणी पंचायत सचिवालय में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के विकास के लिए दर्जनभर योजनाओं का सर्व सम्मति से चयन हुआ। इसमें मुख्य रूप से सयाल दक्षिणी पंचायत के प्रमुख...

सयाल दक्षिणी में सीसीटीवी से होगी निगरानी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 16 Feb 2020 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

सयाल दक्षिणी पंचायत सचिवालय में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के विकास के लिए दर्जनभर योजनाओं का सर्व सम्मति से चयन हुआ। इसमें मुख्य रूप से सयाल दक्षिणी पंचायत के प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा, पेवर ब्लॉक पीछा कर सड़कों को सुंदर बनाया जाएगा, पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जल मीनार का निर्माण करवाया जाएगा।

इसके अलावा नाली-गली की व्यवस्था को दुरुस्त की जाएगी। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए पहल की जाएगी। यह फैसला ग्राम सभा के दौरान आम सहमति बना कर लिया गया। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया उर्मिला देवी ने कहा कि उनकी हर कोशिश होगी कि पंचायत का चहुमुखी विकास संभव हो। इसके लिए वह पूरी ताकत झोक देंगी। ग्राम सभा के दौरान पंचायत सेवक बदरुद्द दोजा, वार्ड सदस्य जयराम कुमार, गणेश साव, अजय कुमार, बिलसी देवी, मंजू देवी, सेविका रुखसाना खातून, रेणुका देवी, संगीता देवी, सुधा देवी, सहिया पूनम देवी, अनुराधा देवी, सुनीता देवी, महिला संगठन की गुड़िया देवी, रजनी देवी, रागिनी देवी, रेशमी देवी, बसंती देवी, ग्रामीणों में हरेंद्र सिंह, प्रमोद पासवान, सुरेंद्र साव, जगदीश साव, विजय साव, बबलू अंसारी, अमित कुमार, सीताराम सोनी, बेटन देवी, मालती देवी, प्रमिला देवी, जाहिदा खातून, रिंकू देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें