सैलरी बहने से चुटूवा नदी का पानी हुआ काला

Nov 16, 2025 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

केदला, निज प्रतिनिधि। सैलरी बहने से चुटूवा नदी का पानी हुआ काला सैलरी बहने से चुटूवा नदी का पानी हुआ काला सैलरी बहने से चुटूवा नदी का पानी हु

सैलरी बहने से चुटूवा नदी का पानी हुआ काला

केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की केदला वाशरी से सैलरी का पानी बहने से रविवार को चुटूवा नदी का पानी काला हो गया। इस संबंध में लइयो उतरी पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार महतो उर्फ मदन महतो ने बताया कि चुटूवा नदी दर्जनों गांव के लोगों के लिए जीवन रेखा है। इस नदी के किनारे बसने वाले बसंतपुर, पचंडा, जितराटोंगरी, इचाकडीह, हुरदाग, रहावन, लइयो, ढोठाटांड़ सहित कई अन्य गांव के हजारों लोग इस पर आश्रित हैं। इस नदी के पानी से खेती-बाड़ी से लेकर नहाने धोने और जानवरों को पानी पीलाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। लेकिन नदी का पानी प्रदुषित होने से इस पर आश्रित सभी गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं इस संबंध में केदला वाशरी पीओ पीके सिंह ने कहा कि वाशरी में कुछ टेक्निकल समस्या हो गई थी जिसे ठिक करने के क्रम में कुछ काला पानी नदी में बहना शुरु हो गया था। लेकिन सूचना मिलते ही उसे बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद स्वत: ही पानी साफ हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;