CCL s Ajay Kumar Singh Receives Prestigious Five Star Achievers Award for Excellence in Open Cast Mining एनसीओईए सीटू ने किया सीसीएल जीएम को सम्मानित, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCCL s Ajay Kumar Singh Receives Prestigious Five Star Achievers Award for Excellence in Open Cast Mining

एनसीओईए सीटू ने किया सीसीएल जीएम को सम्मानित

सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के जीएम अजय कुमार सिंह को ओपनकास्ट खदान में उत्कृष्ट कार्य के लिए फाइव स्टार अचीवर्स अवार्ड मिला। एनसीओईए सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 10 Sep 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
 एनसीओईए सीटू ने किया सीसीएल जीएम को सम्मानित

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के जीएम अजय कुमार सिंह को ओपनकास्ट खदान में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित फाइव स्टार अचीवर्स अवार्ड प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर एनसीओईए सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया। उनके कक्ष में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जीएम अजय सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष वासुदेव साव, क्षेत्रीय सह सचिव संतोष यादव, संजय कुमार, सुशील सिंह, विक्रमादित्य यादव, गोपाल यादव, किरण कुमार, रविंद्र विश्वकर्मा, सन्यासन घोष, तुफैल अंसारी शामिल थे। मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जीएम अजय सिंह ने जिस कुशलता और प्रतिबद्धता से ओपनकास्ट खदानों में पर्यावरणीय सुरक्षा, कार्यस्थल की गुणवत्ता और उत्पादन के मानकों को संतुलित किया है, वह सराहनीय है।

यह अवार्ड बरका-सयाल एरिया के लिए गर्व की बात है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रक्षेत्र में विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।