सीसीएल प्रबंधन ने अवैध खदान में कराई डोजरिंग

Feb 18, 2026 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना में अवैध कोयला खनन को बंद करने के लिए डोजरिंग की गई। पुलिस के सहयोग से रात के अंधेरे में कोयला चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परियोजना के पीओ एमके पांडेय ने बताया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

सीसीएल प्रबंधन ने अवैध खदान में कराई डोजरिंग

केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना के छह नंबर में बुधवार को वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के सहयोग से सीसीएल प्रबंधन ने अवैध कोयला खदान को डोजरिंग कर बंद कराया। इस संबंध में परियोजना के पीओ एमके पांडेय ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस के सहयोग से अवैध कोयला मुहाने की डोजरिंग कर बंद कराया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर अवैध कोयला खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी के पुअनि अविनाश चारी, सेफ्टी ऑफिसर बलराम झा, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव, उमेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी मनेही राजभर सहित पुलिस और होम गार्ड के कई अन्य जवान उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।