जेसीएसी सदस्यों ने हजारीबाग क्षेत्र का किया दौरा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

सीसीएल सीकेएस (बीएमएस) के जेसीएसी सदस्यों ने हजारीबाग क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की और झारखंड ओसीपी परियोजना में अनियमितताओं की चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, टीम ने एक विद्युत दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया, जिसमें एक ठेका मजदूर की मौत हो गई थी।

जेसीएसी सदस्यों ने हजारीबाग क्षेत्र का किया दौरा

केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल सीकेएस (बीएमएस) के जेसीएसी सदस्यों का ने हजारीबाग क्षेत्र का किया दौरा। सभी सदस्यों को क्षेत्रीय कार्यालय चरही में पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनका स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने प्रेम नगर कॉलोनी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बी-टाइप कॉलोनी एवं माइंस क्वार्टर का निरीक्षण किया। केदला ओसीपी पहुंचकर जलापूर्ति से संबंधित गंभीर समस्याओं के विषय में पीओ से विस्तृत वार्ता की। वहीं झारखंड ओसीपी परियोजना में सीएएमसी कार्यों में हो रही अनियमितताओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उसमें अविलंब सुधार एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।वहीं 16 मई को केदला भूगर्भ परियोजना में हुई विद्युत दुर्घटना के घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

इस घटना में एक ठेका मजदूर की मौत एवं एक अन्य मजदूर घायल हो गया था। टीम के सदस्य वापसी में जीएम कल्याणजी प्रसाद से पुनः मुलाकात कर निरीक्षण के दौरान चिन्हित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कंपनी प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की मांग की। जीएम ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण दल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, निर्गुण महतो, महामंत्री शशि भूषण सिंह, जयप्रकाश झा, माया कुमारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दासो महतो, क्षेत्रीय सचिव रणविजय सिंह, जयप्रकाश राणा, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार, गणेश रविदास, अभिमन्यु उपाध्याय एवं श्रीमती सुषमा कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।