CCL Barak-Sayal Area Receives Five Star Achievers Award for Safety and Productivity कोफीमयू ने बरका-सयाल जीएम को किया सम्मानित, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCCL Barak-Sayal Area Receives Five Star Achievers Award for Safety and Productivity

कोफीमयू ने बरका-सयाल जीएम को किया सम्मानित

भुरकुंडा, सीसीएल बरका-सयाल एरिया को ओपन कास्ट खदानों में सुरक्षा और उत्पादकता में उत्कृष्टता के लिए फाइव स्टार एचिवर्स अवार्ड मिला। क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह उपलब्धि संभव...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 10 Sep 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
कोफीमयू ने बरका-सयाल जीएम को किया सम्मानित

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल बरका-सयाल एरिया को ओपन कास्ट खदानों में सुरक्षा, गुणवत्ता और उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फाइव स्टार एचिवर्स अवार्ड से नवाजा गया है। इस उपलब्धि के पीछे क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पर कोलफील्ड मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता के नेतृत्व में जीएम अजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें शॉल ओढ़ाने के बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। यूनियन पदाधिकारियों ने इस सफलता को बरका-सयाल क्षेत्र के श्रमिकों और प्रबंधन की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताया। वहीं सम्मान समारोह के दौरान यूनियन ने कोयला मजदूरों की पदोन्नति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

इस पर महाप्रबंधक अजय सिंह ने आश्वासन दिया कि भुरकुंडा में जल्द ही पदोन्नति कमेटी की बैठक आयोजित कर यह तय किया जाएगा कि किन श्रमिकों को किस पद पर पदोन्नति दी जा सकती है। इसके बाद प्रक्रिया को शीघ्र लागू किया जाएगा। महाप्रबंधक के आश्वासन पर यूनियन पदाधिकारियों ने संतोष जताते हुए आभार व्यक्त किया। इसमें भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह, सयाल के सचिव संजय यादव, बिरसा के सचिव सुधीर सिंह, उरीमारी के सचिव विनोद साव के अलावा रामाकांत दुबे, मो अब्बास, पूरीराम सतनामी, मो साबिर आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।