
गिद्दी डीएवी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
गिद्दी डीएवी में सीसीएल अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने सोमवार को विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रों ने स्वच्छ भारत, हरित भारत, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण जैसे...
गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी डीएवी में सोमवार को सीसीएल अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने स्वच्छ भारत, हरित भारत, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, और मेरा सपना - स्वच्छ भारत जैसे विषयों पर आधारित चित्रों के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपनी कल्पनाओं को साकार किया बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


