सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से, प्रशासन और स्कूल पूरी तरह तैयार

Feb 17, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ जिले में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारी पूरी कर ली गई है। छात्रों को समय पर केंद्र पर पहुंचने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। परिणाम मई 2026 में घोषित होने की संभावना है।

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से, प्रशासन और स्कूल पूरी तरह तैयार

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और सीबीएसइ की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल-मुक्त कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। -17 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक चलेगी परीक्षा सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

सभी परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। पहले दिन 10वीं के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा होगी, जबकि 12वीं के छात्रों की विभिन्न वैकल्पिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। -रामगढ़ जिले में बनाए गए कई परीक्षा केंद्र रामगढ़ जिले में सीबीएसइ से संबद्ध कई प्रमुख स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें प्रमुख रूप से आर्मी स्कूल, श्रीगुरुनानक पब्लिक स्कूल, श्रीकृष्ण विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी बरकाकाना, डीएवी भरेचनगर, राधागोविंद विद्यालय सहित अन्य सीबीएसई स्कूल शामिल हैं। छात्रों को उनके स्कूल या नजदीकी केंद्र पर परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। जिले में हजारों छात्र इस वर्ष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अनुमान के अनुसार, रामगढ़ जिले में 10वीं के लगभग 2000 और 12वीं के करीब 1500 छात्र परीक्षा देंगे। -प्रशासन ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा जांच की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि न हो सके। -परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई के महत्वपूर्ण निर्देश सीबीएसई ने छात्रों के लिए कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र आना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का समय दिया जाएगा, जिससे वे प्रश्नों को अच्छी तरह समझ सकें। -स्कूलों में परीक्षा को लेकर उत्साह और सतर्कता रामगढ़ के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी देखी जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी है। शिक्षकों ने छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया है। -मई में परिणाम घोषित होने की संभावना सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम मई 2026 में घोषित होने की संभावना है। परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।