डीएवी बरकाकाना के छात्र छात्राओं का बजा डंका, लहराया परचम
बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल नया नगर बरकाकाना के छात्र-छात्राओं ने अपनी ख्याति के अनुरूप योग

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल नया नगर बरकाकाना के छात्र-छात्राओं ने अपनी ख्याति के अनुरूप योग्यता का लोहा मनवाया है। हमेशा की तरह इस बार भी परीक्षार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी में शत-प्रतिशत सफलता हासिल किया है।
सफलता के आंकड़े
विज्ञान संकाय में 04, वाणिज्य में 02 मानविकी में 07 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। मानविकी में विद्यालय की सर्लिंग जूलियट 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला टॉपर रही। जबकि सृष्टि चंचल 96.8 प्रतिशत, पूर्णिमा राणा 96.2 प्रतिशत, गौरव कुमार झा 94.8 प्रतिशत, स्वरा जायसवाल 92.6 प्रतिशत, नंदनी गुप्ता और मानवी सिंह 91.2-91.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला के टॉप टेन में जगह बनाई। विज्ञान संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रिंस भौमिक, जन्नत ज़ारा 95.2 प्रतिशत, अर्शी कुमारी 91.8 प्रतिशत, श्रेया अंशु 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला के टॉप फाइव में जगह सुरक्षित किया। जबकि वाणिज्य संकाय में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर अभय कुमार विद्यालय टॉपर रहा। राजीव गोयल ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। रसायन शास्त्र में प्रिंस भौमिक, इतिहास में सर्लिंग जूलियट, मानवी सिंह, पेंटिंग में इशिका दीप, जन्नत ज़ारा, वंशिका, काश्वी, सृष्टि चंचल, नंदनी, गौरव कुमार, शर्लिन जूलियट, पूर्णिमा राणा ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी बरकाकाना अपने गौरवशाली इतिहास के अनुरूप ही भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहेगा। हम इन प्रतिभाशाली बच्चों में अनंत संभावनाएं देखते हैं, हमें पूरा विश्वास है कि बच्चे जहां भी जाएंगे डीएवी के संस्कार के अनुसार ही देश के विकास में अपना योगदान देंगे। मैं भविष्य में भी अभिभावकों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा रखता हूं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


