मारवाड़ी धर्मशाला में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम
रामगढ़ में श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर द्वारा मारवाड़ी विद्यार्थियों के लिए एक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोशन एजुकेशन, रांची के प्रतिनिधियों ने शैक्षणिक प्रणाली की जानकारी दी। इस वर्ष मोशन रांची के छात्रों ने जेईई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें दिव्यांश मिश्रा ने 99.84 प्रतिशताइल हासिल किया।

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर एवं धर्मशाला संस्था की ओर से मारवाड़ी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी धर्मशाला में एक विशेष करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोशन एजुकेशन, रांची के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए संस्थान की उपलब्धियों और शैक्षणिक प्रणाली की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मोशन रांची शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बना चुका है। वर्तमान में संस्थान में 500 से अधिक छात्र-छात्राएँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने भविष्य को संवारने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
इस वर्ष भी मोशन रांची के विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। 99 प्रतिशताइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 6 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें दिव्यांश मिश्रा ने 99.84 प्रतिशताइल हासिल कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ एके बरेलिया, कमल बगड़िया, बिमल बुधिया, मुरारी लाल अग्रवाल, अमित गोयल, इंदर अग्रवाल, मोशन एजुकेशन के डायरेक्टर कृष्णा अग्रवाल, को-डायरेक्टर सृष्टि डालमिया, सेंटर हेड नीरज कुमार सहित नदीम हसन, सेजल बंसल, नरेंद्र कुमार, प्रीतम मेहरा और सुमन कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


