भुरकुंडा। निज प्रतिनिधि
भुरकुंडा कोयलांचल के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी भागवत दुबे (64 वर्ष) का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ थे। इधर उनकी निधन की खबर से भुरकुंडा बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। अंत्येष्ठि गिद्दी दामोदर तट पर हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक दुबे ने दिया। दिवंगत भागवत दुबे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंत्येष्ठि में पुत्र अभिजीत दुबे, अमृत दुबे, आदर्श दुबे के अलावा अशोक दुबे, विनय सिंह चौहान, प्रेमरंजन सिंह, अशोक शर्मा, विनोद दुबे, प्रवीण शर्मा, उमेश राजगढ़िया, संजय अग्रवाल, विनय भगत, हरविंदर सैनी, आनंद दुबे, सुरेश उपाध्याय, मो मुस्तकिम आदि शामिल हुए।