
गिद्दी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 32 लोगो ने किया रक्तदान
गिद्दी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 32 लोगो ने किया रक्तदानआदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी में सतर्कता जागरूकता अथियान के तहत गुरुवार को रक्तदान
गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी में सतर्कता जागरुकता अथियान के तहत गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि अरगड्डा जीएम एके झा ने दीप जलाकर और फीता काटकर किया। इसके बाद जीएम एके झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। एएमओ जेडआई खान ने रक्तदान शिविर आयोजन के उदेश्य के बारे में बताया। शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर यूनियन नेता अरुण कुमार सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, शशिभुषण सिंह, गौतम बनर्जी, मधुसुदन सिंह, प्रेमचंद शर्मा, सत्येंद्र कुमार, एसओपी एफ हक, संतोष चंद्रवेश उपस्थित थे।

जबकि अस्पताल की डॉ संजू यादव, डॉ सौरव, उत्तम कुमार, डॉ कनौजिया अनिल, डॉ सागर कुमार, सतीश चौधरी, धीरज सिंह, विनोद कुमार, गितांजलि, बी गुड़िया, कौशिक दत्ता, रांची से रक्तदान के लिए आई रांची की टीम सहित अस्पताल कर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




