ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़यौन शोषण का मामला खुलने पर पत्थर से कूचकर मारने का प्रयास

यौन शोषण का मामला खुलने पर पत्थर से कूचकर मारने का प्रयास

शादी का झांसा देकर नाबालिग से संबंध बनाने और मामला चर्चा में आने पर जानलेवा हमला कर उसे घायल करने का केस सेन्हा थाने में दर्ज हुआ...

यौन शोषण का मामला खुलने पर पत्थर से कूचकर मारने का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 30 Jun 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सेन्हा (लोहरदगा)। प्रतिनिधि

लोहरदगा में शादी का झांसा देकर नाबालिग से संबंध बनाने और मामला चर्चा में आने पर जानलेवा हमला कर उसे घायल करने का केस सेन्हा थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना 26 जून की है। लड़की को ईट-पत्थर से कूचकर और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की गई। लड़की को बेहोश हालत में उसे मरा छोड़कर सभी भाग गए। लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी किस्को थाना अंतर्गत जोरी गांव निवासी सामू उरांव का पुत्र सचिन उरांव के साथ उसके दो दोस्त भी हमले में शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें