Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBJP Workshop on Self-Reliant India Campaign in Gola
पुन: प्रेषित..भाजपा की बैठक में घर घर स्वदेशी पर कार्यशाला आयोजित

पुन: प्रेषित..भाजपा की बैठक में घर घर स्वदेशी पर कार्यशाला आयोजित

संक्षेप:

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला पहलु साव दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजि

Nov 26, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला पहलु साव दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू साव व संचालन महामंत्री सह उपमुखिया जितेन्द्र साहु ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी दिनेश प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को स्वदेशी वस्तु अपनाने की आदत डालना चाहिए। इसके लिए भाजपा के नेतृत्व में हर घर स्वदेशी अभियान चलाया जाएगा। उपप्रमुख विजय ओझा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक लोगों में स्वदेशी की भावना का संचार करना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और स्वावलंबन की भावना को सशक्त बनाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने स्थानीय उत्पादों को अपनाने और वोकल फॉर लोकल की भावना को साकार करने का आह्वान किया। उपमुखिया जितेन्द्र साहु ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान आत्मगौरव का अभियान है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, पूर्व 20 सुत्री अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, संतोष कुशवाहा, ललन कुशवाहा, सुलेखा देवी, अनिता देवी, माधुरी देवी, प्रमोद रजवार, झुलन महथा, दलाल चंन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।